फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत में भैंस जाने पर युवक से विवाद, वृद्धा का शव मिला

Mon, 10 Apr 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बिसरापार में सोमवार को खेत में भैंस जाने की बात पर युवक का एक व्यक्ति से विवाद हुआ। देर शाम खेत में उसकी वृद्घ मां बेसुध मिली। परिजन वृद्घा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बेटे का आरोप है कि गांव के युवक की पिटाई से उसकी मां की जान गई। मृत वृद्धा के परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर एएसपी अस्पताल पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक ने बताया कि बिसरापार गांव निवासी हरिराम के खेत में गेहूं की मड़ाई हो रही थी। उनके बेटे अनिल मड़ाई करवा रहे थे। उसी उसी बीच गांव का ही एक युवक भैंस लेकर पहुंच गया। भैंस उनके गेहूं के खेत में चली गई। उसी बात को लेकर अनिल और उस युवक के बीच विवाद हो गया। बाद में मामला शांत हुआ। देर शाम करीब आठ बजे हरिराम की 75 वर्षीय पत्नी नरमा देवी खेत की ओर गई थीं। उसी दौरान गेहूं लेकर उनके बेटे अनिल घर आ गए थे। अनिल जब दोबारा खेत में गए तो उनकी मां बेसुध थीं। सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आनन- फानन में वृद्घा को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वृद्घा की मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शोर-शराबा करने लगे। अनिल का आरोप है कि खेत में भैंस जाने को लेकर जिस युवक से उसका विवाद हुआ था, उसी ने उनकी मां की पिटाई करके मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे एएसपी संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग शांत हो गए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित परिजन खेत में भैंस जाने पर विवाद में युवक पर वृद्घा की पिटाई करके मार डालने का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें