फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह छत की कुंडी से छात्रा का शव लटका मिला। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। क्षेत्र के एक विद्यालय में 12वीं में छात्रा पढ़ती थी। गांव वालों का कहना है कि उसके पिता बाहर रहकर परिवार का खर्च चलाते हैं तो मां घर पर तीन बच्चों के साथ रहती है। रविवार को किशोरी की मां रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। घर में छात्रा दो छोटे-छोटे भाइयों के साथ थी। आसपास के लोगों का कहना है कि शाम के समय बच्चे रोजाना की तरह सो गए। सोमवार की सुबह छात्रा का शव बरामदे में छत की कुंडी से कपड़े से लटका देखा। मृतका के भाई के शोर मचाए पर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना उसकी मां को दी गई। मां के घर पहुंचते ही रोने लगी। आनन-फानन में थोड़ी देर बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने इस तरह की घटना की जानकारी से इंन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें