फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लापता किशोरी का ताला बंद कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटका शव मिला। कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। चार दिन से लापता किशोरी की मां ने सोमवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके के हालात को देखते हुए पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। धर्मसिंहवा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शुक्रवार से घर से गायब थी। सोमवार की शाम उसकी मां ने तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस खोजबीन में लगी थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह किशोरी का छोटा भाई खेत में डालने के लिए खाद लेने के लिए घर के स्टोर रूम का ताला खोलकर भीतर गया तो बहन का फंदे से लटका शव देखकर चीख पड़ा। जानकारी के बाद परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें