फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12 घंटा बाद मिला डूबे युवक का शव

Mon, 02 Sep 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार को भैंस चराने गया युवक बूधा नदी में डूब गया
विज्ञापन

- शव देखकर ग्रामीणों ने बाहर निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के सुरसा चमनजोत में भैंस चराने गए युवक की बूधा नदी में डूबने से मृत्यु हो गई, जिसके शव की खोजबीन चल रही थी। रविवार की सुबह बारह घंटे बाद युवक का पानी में उतराया शव देखकर ग्रामीणों ने बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर राजदेव यादव (43) पुत्र शिवकुमार यादव निवासी ग्राम पंचायत मनैतापुर टोला दुल्हीपार ग्रामीणों के साथ भैंस चराने गया था। जहां वह सो गया, नींद खुली तो भैंस आमी नदी में नहा रही थी। जिसे निकालने के लिए वह नदी में गया। पानी अधिक होने के कारण डूब गया। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार को सुबह नदी में ग्रामीणों ने उतराया शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने के बाद राजदेव की पत्नी प्रेमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। राजदेव के चार बच्चे हैं। एक की शादी भी हो चुकी है। मृतक के पिता शिव कुमार दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें