- धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव के पास खेत में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव निवासी दिव्यांग की संदिग्ध हालात में गांव के बाहर खेत में शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि 12 सितंबर को रात 11:30 बजे पिता ट्राई साइकिल से घर से काली मंदिर घोरांग जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने देखा तो धान के खेत में ट्राई साइकिल पलटा था और पिता मृत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही धनघटा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों की मानें तो मृतक के एक बेटा और तीन बेटी हैं। करीब 20 वर्ष पूर्व उसका एक्सीडेंट हुआ थाए जिसमें बायां पैर टूट गया था।