फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 04 May 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में शनिवार की देर रात में एक युवक शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। बखिरा क्षेत्र के बंजरिया गांव में शनिवार की देर रात पेड़ से लटका हुआ शव लोगों ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद वहां पर भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवक की पहचान कृष्णा निषाद के रूप में हुई। युवक के पिता रामछैल निषाद ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा कृष्णा निषाद मुबंई में मजदूरी करता था। वह अभी पांच दिन पहले मुबंई से आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें