फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे मिला शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Thu, 18 Jul 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास के नीचे बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह के समय मेंहदावल बाईपास पर पटरी के किनारे एक शव पड़ा होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया गया। स्थानीय लोगों से पहचान का प्रयास करने पर शव की शिनाख्त नही हो पाई। बाद में पता चला कि वह अर्द्ध विक्षिप्त अवस्था में काफी लंबे समय से मेंहदावल बाईपास के आसपास ही घूम-घूमकर रहता था। शव को पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल स्थित मोेर्चरी में रखवा दिया गया है। सोशल मीडिया, डीसीआर एवं अन्य माध्यम से भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमाॅर्टम करवाकर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें