फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने आपस में विवाद के बाद दे दी जान

विज्ञापन
पोस्ट मार्टम हाउस पर पीएम कराने के लिए खड़े मृतक लक्ष्मीना और राकेश के परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पति-पत्नी ने आपस में विवाद के बाद दे दी जान
विज्ञापन

- घर से 30 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला दोनों का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीरगंज के राजस्व गांव भुवरिया के दंपती ने आपस में विवाद के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना सोमवार देर शाम की है। रेलवे कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और नवीन मंडी चौकी के पुलिस मौके पर पहुंच गई।
भुवरिया गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र बहादुर पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह पूना में पेटिंग का काम करते थे। छह महीने पहले वह घर आए थे। अप्रैल में ही उनकी शादी 21 वर्षीय लक्ष्मीना से हुई थी। सोमवार रात साढ़े नौ बजे के करीब घर से 30 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर राकेश और उनकी पत्नी लक्ष्मीना की लाश मिली।
विज्ञापन

रेलवे कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ चौकी प्रभारी सुनील कुमार कसाना और जीआरपी चौकी प्रभारी रामलक्षन पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। नवीन मंडी चौकी पुलिस भी कुछ देर बाद पहुंच गई।
राकेश के पिता बहादुर ने बताया कि रात नौ बजे के करीब बेटे-बेटे बहू अचानक घर से कहीं चले गए। परिवार के लोग दोनों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दोनों का शव घर से 30 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन

कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि राकेश कुमार और उसकी पत्नी लक्ष्मीना के बीच आपसी विवाद हुआ था। उसके बाद पहले पति घर से निकला और बाद में पत्नी भी पीछे-पीछे चली गई। घर के पास ही रेलवे ट्रैक पर दोनों ने ट्रेन से कटकर जान ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें