फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में लापता किशोर का शव मिला

विज्ञापन
सरयू नदी में डूबे किशोर गागरगाड़ निवासी ऋषभ उर्फ बंटी का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सरयू नदी में लापता किशोर का शव मिला
विज्ञापन

- शुक्रवार को होली खेलने के बाद नहाने गए थे दोस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बिड़हर घाट पर सरयू नदी में स्नान करते दौरान लापता व्यवसायी के बेटे का शव दूसरे दिन शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला।
धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ मुखलिसपुर रोड़ निवासी 17 वर्षीय ऋषभ उर्फ बंटी जायसवाल पुत्र हरिश्चंद्र जायसवाल शुक्रवार को होली खेलने के बाद अपने मित्रों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था। नदी में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने बंटी गहराई में चला गया। मित्रों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की नदी में देर शाम तक तलाश कराया, लेकिन पता नहीं चल सका। दूसरे दिन शनिवार को एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नदी में लापता किशोर की तलाश में जुट गई। टीम ने करीब दो घंटे तक तलाश किया, तब जाकर शव बरामद हुआ। एसओ विनय पाठक ने बताया कि शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन उसका अंतिम संस्कार बिडहर घाट पर कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें