फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़कों की अविलंब मरम्मत कराई जाए : प्रभारी मंत्री

Wed, 09 Oct 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक बंगले में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बुधवार को जनपद में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं की समीक्षा डाक बंगले में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की अविलंब मरम्मत कराई जाए। साथ ही विधायकों द्वारा प्रस्तावित सड़कों को भी कार्ययोजना में शामिल करें।
समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिशाषी अभियंता ने अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बाईपास योजना में दो कार्य, सीआरआईएफ योजना में एक कार्य, अन्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण योजना अंतर्गत 14 कार्य, धर्मार्थ योजना अंतर्गत मार्गों के चौड़ीकरण के आठ कार्य, नाबार्ड योजना अंतर्गत नव निर्माण 16 कार्य, पंडित दीन दयाल योजना नव निर्माण आठ कार्य, राज्य योजना अंतर्गत नव निर्माण 125 कार्य, कृषि विपरण योजना अंतर्गत 10 कार्य, लघु सेतु के 18 को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि जनपद में जहां पर भी सड़क क्षतिग्रस्त हों, उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा निर्माणाधीन सड़कों को गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंटू राय, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, अधिशाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें