फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड के मौसम में भी बिजली आपूर्ति दे रही दगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के मौसम में भी बिजली आपूर्ति दे रही दगा
विज्ञापन

लोकल फाल्ट की समस्या बरकरार, झेल रहे उपभोक्ता
सिंचाई में भी पड़ रही बाधा, किसान परेशान
संतकबीरनगर। ठंड के मौसम में भी बिजली आपूर्ति में सुधार होता नहीं दिख रहा है। शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती हो रही है। लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह छह बजे बिजली गुल हो जाती है और 11 बजे के बाद आती है। रबी अभियान चल रहा है। सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन बिजली की कटौती के चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद घंटों फाल्ट खोजने में समय गुजर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई है। बार-बार बिजली गुल हो रही है। इसके चलते पेयजल आपूर्ति में बाधा खड़ी हो रही है। क्षेत्र के निवासी रामहित, विनीत कुुमार आदि ने कहा कि उम्मीद थी कि ठंड के मौसम में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, लेकिन समस्या बनी हुई है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। विद्युत कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें