मेंहदावल कस्बे के नायक टोला मोहल्ले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बे के नायक टोला मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सिलिंडर को बाहर निकाला।
मेंहदावल कस्बे के नायक टोला निवासी रोहित शर्मा पुत्र सिमसिम के घर की महिलाएं सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। अचानक रेगुलेटर के पास आग लग गई। इससे घर में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल मामले की सूचना डायल 112 व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जलते हुए सिलिंडर की आग को बुझाकर घर से बाहर निकलवाया। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। मोहल्ले के लोगों ने भी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। जिसका परिणाम रहा की बड़ी घटना होने से बच गई।