फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिलिंडर ब्लॉस्ट, चार लोग जख्मी

Mon, 01 Jul 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हाड़ापार गांव में रविवार की रात गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट होने से चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। खलीलाबाद ब्लॉक के हाड़ापार गांव में गैस सिलेंडर में ब्लॉस्ट की सूचना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के प्रधान की सूचना के बाद जिला प्रभारी एम्बुलेंस आदित्य शुक्ल के अगुवाई में पहुंची टीम ने 11 मिनट के अंदर तीन घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिला अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार घायलों की पहचान निशा उम्र 20 साल पुत्री राम दौड़, सुशीला उम्र 45 साल पत्नी सुरेंद्र, विमलेश उम्र 35 साल पत्नी प्रसिद्द एवं एक बच्ची को भी मामूली चोटें आई हैं। मरीजों की हालत स्थिर है। घायल ससमय अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि हाड़ापार गांव में सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली है। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जानकारी लिया गया। चार लोगों घटना में जख्मी हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें