फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में हादसा: ट्रक के कुचलने से साइकिल सवार छात्रा की मौत, चालक गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2022 04:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

हादसे में छात्रा की मौत की सूचना पर एचआरपीजी कॉलेज के तमाम छात्र एसपी कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने सीएम को संबोधित मांग पत्र एसडीएम सदर अजय कुमार तिवारी और सीओ सदर अंशुमान मिश्र को दिया। छात्रों ने कहा कि बिधियानी में ट्रक के कुचलने से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा विनीता की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक छात्रा विनीता मौर्या। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर शहर के बिधियानी में शनिवार की सुबह ट्रक के कुचलने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और चालक समेत ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नैनीडीहा गांव निवासी 16 वर्षीय विनीता मौर्या पुत्री लवकुश मौर्या एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को छात्रा विनीता मौर्या घर से साइकिल से कॉलेज पढ़ने जा रही थी। जैसे ही शहर के बिधियानी में पहुंची। वैसे ही ट्रक ने साइड से साइकिल सवार छात्रा का कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।

घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर जुटी भीड़ ने चालक को ट्रक के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। साथ में अलग-अलग साइकिल से कॉलेज जारी सहेली छात्राओं ने पीड़ित परिजनों को फोन से घटना की सूचना दिया। सूचना पर पीड़ित पिता लवकुश मौर्या और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पिकअप में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

विज्ञापन

इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया। पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचे पीड़ित परिजन और नाते- रिश्तेदार गमगीन दिखे। सीओ सदर अंशुमान मिश्र, तितौवा चौकी इंचार्ज प्रतिभा सिंह और कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने पीड़ित परिजनों से वार्ता किया। सीओ ने घटना पर दुख व्यक्त किया और ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई किए जाने की बात कहीं।

छात्रा ने 50 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की
हादसे में छात्रा की मौत की सूचना पर एचआरपीजी कॉलेज के तमाम छात्र एसपी कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने सीएम को संबोधित मांग पत्र एसडीएम सदर अजय कुमार तिवारी और सीओ सदर अंशुमान मिश्र को दिया। छात्रों ने कहा कि बिधियानी में ट्रक के कुचलने से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा विनीता की मौत हो गई है।

पीड़ित परिवार बेटी की मौत से काफी गमगीन है। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर एवं गरीब है। सीएम से मांग किया कि पीड़ित गरीब को 50 लाख की आर्थिक मदद दिलाया जाए। एसडीएम और सीओ ने मांग पत्र को सीएम कार्यालय भेजवाए जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद छात्र अपने-अपने घरों को चले गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें