फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: जर्जर तार बदलने की जगह काट दे रहे हैं बिजली

Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के पठान टोले में लटक रहे बिजली के जर्जर तार।संवाद
विज्ञापन
उलझे व जर्जर तार बने मुसीबत, गुल हो रही बिजली
विज्ञापन

गर्मी में और बढ़ेंगी मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम की व्यवस्था भी गजब की है। जर्जर तार व खंभे बदलने की जगह हवा चलने पर बिजली आपूर्ति ठप कर दे रहे हैं। इससे शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी गर्मी का सीजन बाकी है। ऐसे में यह समस्या और बढ़ सकती है। इसके बाद भी जिम्मेदार खामोश हैं।
शहर से लेकर गांव तक जर्जर तार व खंभे उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। इस समय तेज हवा चल रही है। विद्युत निगम व्यवस्था बदलने की जगह दिन में विद्युत कटौती कर काम चला रहा है, ताकि बिजली के चलते कोई दुर्घटना न हो। इससे व्यापारी, किसान, गृहिणी और बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज हवा चलने के दौरान दिनभर बिजली की कटौती की जा रही है। कारण यह है बताया जा रहा है कि हवा चलने पर विद्युत तार आपस से टकरा रहे हैं और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके चलते किसानों को फसल की सिंचाई करने में बाधा खड़ी हो रही है। किसान दिनभर बिजली का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कटौती के कारण उन्हें निराश होना पड़ रहा है।
16 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन बिजली की कटौती के कारण परीक्षा की तैयारी करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। कारण यह है कि रात में भी बिजली गुल रहती है। गृहिणी महिलाएं भी परेशान हैं। सुबह बच्चों के लिए टिफिन तैैयार करने से लेकर अन्य जरूरी काम के लिए बिजली की आवश्यकता होने पर बिजली नहीं रहती है।
विद्युत उपभोक्ता रामदरश, राधेश्याम, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि अभी गर्मी का सीजन बाकी है। ऐसे में गर्मी बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो सकती है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


...
कोट

ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत तार काफी पुराने हैं। एक से दूसरे खंभे की दूरी भी ज्यादा है। इससे हवा चलने पर समस्या आ रही है। एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति ठप करनी पड़ती है। जर्जर तार व खंभे बदलने की योजना है। जल्द ही समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।
दिव्य रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें