फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुलाबी नोट बदलने की नहीं दिखी जल्दी, सामान्य रूप से हुआ बैंकों में कामकाज

Tue, 23 May 2023 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक मेन ब्रांच पर दो हजार के नोट बदलने के लिए कोई खास भीड़ नही थी।सं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दो हजार रुपये के नोट 30 सितंबर से चलन से बाहर हो जाएंगे। मंगलवार को बैंकों में गुलाबी नोट बदलने की व्यवस्था की गई। कई बैैंकों में अलग से काउंटर भी बनाए गए, लेकिन लोगों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे बैंकों में प्रतिदिन की तरह सामान्य रूप से कामकाज हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार से नोट बदलने के निर्देश दिए गए थे, पहले दिन बैैंकों ने इसकी व्यवस्था भी की, और अलग से नोट बदलने के लिए कांउटर भी बनाए। इन पर दिनभर कर्मचारी बैठे रहे, लेकिन नोट बदलने के लिए लोग नहीं आए। वैसे एक दिन में 20 हजार से ज्यादा नोट बैंक में नहीं बदले जाने हैं।
पंजाब नेशनल बैंक गोलाबाजार में गुलाबी नोट बदलने के लिए अलग से काउंटर बनाया गया, लेकिन एक भी व्यक्ति नोट बदलने नहीं पहुंचा। हालांकि बैंक में प्रतिदिन की तरह जमा और निकासी करने के लिए लोग कतार में लगे रहे। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर भी काफी कम लोग दिखे। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि दो हजार के नोट बदलने के लिए लोग नहीं आ रहे हैं, इसलिए अलग काउंटर की जरूरत ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की तरह से ही बैंक में कामकाज हो रहा है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक दो हजार का नोट पूरी तरह से चलन में है, यह लंबा समय होता है। वैसे जो भी लोग दो हजार की नोट बदलने आएंगे, उनके नोट को बदला जाएगा। दूसरी तरफ बाजार में दो हजार के नोट जरूर दिखने लगे हैं। जिन लोगों के पास दो हजार के नोट है, वह बाजार में इसी नोट से खरीदारी कर रहे हैं।
व्यापारी महेेश कुमार ने कहा कि दो हजार के नोट लेकर लोग आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। यह नोट पूरी तरह से चलन में है, इसलिए इसे लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें