विकास भवन परिसर श्रद्धालुओ में प्रसाद वितरण करते अधिकारी।संवाद
संतकबीरनगर। बड़े मंगलवार पर विकास भवन में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सीडीओ संत कुमार, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, डीडीओ जीशान रिजवी, पीडी संजय नायक, दुर्गेश मिश्रा, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार यादव, बंटू, शक्ति विकास उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पौली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बड़े मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। पौली शिव मंदिर शनिचरा, रोसयाबाजार आदि स्थानों पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। पंडित विजय पांडेय ने बताया कि ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार का बहुत महत्व है, जिसके कारण लोग इस दिन भंडारे के साथ सुंदरकांड का पाठ भी करते हैं।
इस मौके पर कमलेश उपाध्याय उर्फ टिल्लू बाबा, सुयश उपाध्याय, राज, चंद्र प्रकाश तिवारी, अरविंद सिंह, अंगद यादव, उमेश सिंह, सोनू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।