संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के फेरूसा ग्राम पंचायत के इमिलडीहा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक आचार्य संजय कृष्ण किंकर ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन को सुधारने का काम करती है। ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए।
उन्होंने कहा कि भक्तों की रक्षा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भगवान करते हैं, हर मनुष्य को ईश्वर में आस्था रखनी व उनकी उपासना जरूर करना चाहिए। यथासंभव गरीब व असहाय की मदद करनी चाहिए। आचार्य संजय कृष्ण किंकर ने भक्ति स्थापित करने के संबंध में विस्तार पूर्वक कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भक्ति ज्ञान वैराग्य ने कृष्ण भगवान भक्तों के भाव को देखते हुए कहा कि चाहे कोई अमीर हो या गरीब, मैं हर घर में भक्ति करूंगा। हर प्राणियों में रहूंगा। इसलिए भक्ति भारत देश के हर घर में है।
इस दौरान सुनील उपाध्याय, दयाराम, दिलीप, अश्वनी उपाध्याय, अमरेंद्र, अशोक, रामशीश, महेंद्र उपाध्याय, शिवम, मीरा, बिंदु, रिया, रोमी, शौरभ, पिंकी, शगुन आदि मौजूद रहे।