फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवार नियोजन अपनाने वालों को सम्मानित किया

Fri, 07 Jul 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर उप स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित सास बहू सम्मेलन में  बहू को सम्मानित करते अति​थि।संवाद
विज्ञापन
मगहर। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर में शुक्रवार को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मनस्विता सिंह की अध्यक्षता में सास-बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें फैमिली प्लानिंग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान फैमिली प्लानिंग अपनाने वाले परिवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर मनस्विता सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ता फील्ड में जाकर सभी दंपतियों को फैमिली प्लानिंग के बारे में जानकारी दें और उन्हें नसबंदी के लिए प्रेरित करें, जिससे महिलाओं का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और वे खुशहाल जिंदगी भी व्यतीत कर सकेंगी। इस दौरान परिवार नियोजन अपनाने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर लैब टेक्नीशियन शिवनंदन, स्टाफ नर्स शालिनी पांडेय, राधिका, रजनी साव, एएनएम नमिता, यूनिसेफ के अभिमन्यु पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें