फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु की समझदारी, सास की जिम्मेदारी से घर होता है खुशहाल : अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर के अंतर्गत पीएचसी रेवटा पर बृहस्पतिवार को सास, बहु और बेटा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पांच उपकेंद्रों की आशा और लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। सीमित परिवार की अहमियत बताने के साथ लाभार्थियों के बीच शगुन किट और गिफ्ट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में क्षेत्र के रेवटा, काली जगदीशपुर, गायघाट, कोदवट और सांखी उप केंद्र के सास, बहु, बेटा के अलावा आशा बहु शामिल हुईं। अधीक्षक राजेश पटेल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य गांव के लोगों को परिवार नियोजन जानकारी दी जाए। बताया कि मातृ व शिशु दर में कमी लाने और बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है। शादी के दो साल बाद पहले बच्चे के जन्म की योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि बहु की समझदारी, सास की जिम्मेदारी से ही घर खुशहाल हो सकता है। बहुएं बच्चों में अंतर व परिवार कल्याण के संसाधनों को अपनाने में हिचक महसूस करती हैं।
कार्यक्रम के तहत उन्हें सजग किया जा रहा है। इस दौरान महिला और पुरुष नसबंदी की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। लाभार्थियों के बीच शगुन किट और गिफ्ट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर फार्मासिस्ट ओम प्रकाश मौर्य, अजय पांडेय, मनोज कुमार, निहारिका, आंचल, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें