समय माता मंदिर में घंटा चढ़ाते समाज सेवी भूषण पांडेय।संवाद
संतकबीरनगर। समाजसेवी बृजभूषण पांडेय सोमवार की देर शाम शहर स्थिति समय माता मंदिर पहुंच कर पूजन अर्जन किया। इस दौरान करीब 50 किलोग्राम वजन का घंटा मंदिर को दान किया। पंडितों को उपहार भेंट किया। मंदिर के आस-पास घूमने वाले जरूरतमंदों में फल,मिष्ठान आदि वितरित किया। इस दौरान मंदिर के व्यवस्थापक अमर नाथ रूंगटा,रविंद्र तिवारी, फैयाज आदि मौजूद रहे। संवाद