फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्म की रक्षा के लिए भगवान का होता है अवतार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पौली के गागरगाड में चल रही श्री मदभागवत कथा में सोमवार को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचक कृष्ण देव शास्त्री ने भगवान के सुंदर जन्म का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है और पापाचार बढ़ता है। तब-तब भगवान विविध रूप में प्रगट होते हुए धर्म की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा कि जैसे जब वेदवती के केस का अपमान हुआ तो भगवान रामजी आए हैं, और जब महादेव के केस का अपमान हुआ तो भगवान श्रीकृष्ण बनकर गए हैं। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम, भगवान कृष्ण लीला पुरुषोत्तम जब तक रामकथा श्रवण करके मर्यादा में नहीं आएंगे। तब तक भगवान श्रीकृष्ण की लीला समझ में नहीं आएगी। इस मौके पर यजमान रामउजागिर यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें