फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भागवत कथा सुनने से मानव जीवन सार्थक होता है

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। श्रीमद्भागवत कथा सुननने से मनुष्य जीवन सार्थक बनता है। जन्म तो हर प्राणी एवं मनुष्य लेता है, लेकिन जीवन का बोध कराने के लिए श्रीमद्भागवत कथा सुनना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उक्त विचार पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गागरगाड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित कृष्ण देव शास्त्री जी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मानव बाल्यावस्था से लेकर मृत्यु तक वह सांसारिक गतिविधियों में ही लिप्त होकर इस अमूल्य जीवन के उद्देश्य को भूल जाता है। श्रीमद्भागवत ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती हुई मानव जीवन को सार्थक बनाती है। इसलिए जहां भी भागवत होती है। कथा सुनने मात्र से आयोजित संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त बन जाती है। इस मौके पर रामउजागिर, राजू यादव, रामचंद्र यादव, रामचेत, सूर्य नाथ, रामजी यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें