फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीत जाई रतिया बिहान होई जाई, धीरे-धीरे पिजड़ा पुरान हो जाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। सद्गुरु कबीर के 625 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में महंत विचारदास की अध्यक्षता में कबीर निर्गुण भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत बलरामपुर से आए भजन गायक ननका साहेब ने बीत जाई रतिया बिहान होई जाई, धीरे-धीरे पिजड़ा पुरान हो जाई, सुनाकर श्रोताओं को भक्ति रस में लीन कर दिया। इसके बाद उन्होंने गुरु तोर भेदवा जाने कोई-कोई और भंवरा के तोहरा संग जाई पर श्रोता झूम उठे। उन्होंने मन फूल-फूल फिरै जगत में कैसा नाता रे सुनाया और समा बांध दिया। कबीर के भजन गायक डॉ. हरिशरण शास्त्री ने आवा चली सद्गुरु के द्वार की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने सद्गुरु रीझकर कहा एक प्रसंग सुनाकर भक्ति रस का रसपान कराया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सुखिया सब संसार है... और भाई रे द्वि जगदीश कहां से आया कह कौन बौराया...सुनकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर संत रामलखन दास उर्फ लाल बाबा, संत केशवदास, संत अरविंद दास शास्त्री, वैद्य रामसरन दास, विनोद दास, राम सेवक दास, संत पुजारी दास, ओमप्रकाश, अवधेश सिंह, प्रदीप गुप्त, आनंद गुप्ता, पारसनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें