फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 01 Jun 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाते जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम और अन्य कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में बुधवार को भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मंदिर बनवाए। इसके साथ घाट, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया। मार्ग बनवाए और काशी विश्वनाथ में शिवलिंग स्थापित किया। भूखों के लिए अन्नक्षेत्र खोले, प्यासों के लिए प्याऊ, मंदिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिंतन और प्रवचन के लिए किया।
कार्यक्रम में गौहर अली खान, रामदरस यादव, लोरिक यादव, नित्यानंद यादव, इंदल यादव, राम आशीष यादव, रविंद्र राय, रमेश यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, अवधेश यादव, बाल गोविंद चौधरी, अविनाश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें