महराजगंज। कावड़ का जल लेकर शुक्रवार को कांवड़ियों की भीड़ से हाईवे भगवामय रहा। नाच गाने के साथ डीजे कंप्टीशन चलता रहा। दिन भर कांवड़ियों की धूम रही। कांवड़ियों के लिए जगह-जगह समाजसेवियों ने जलपान का स्टाल लगाया। दूसरी तरफ बाइक से भी जल लेकर कांवड़ियों के झुंड देखने को मिले। कांवड़ियों की भीड़ शुक्रवार की सुबह से ही बढ़ती गई। संसारीपुर, महराजगंज, कप्तानगंज और खजुहा में कांवड़ियों का काफी समय तक डीजे कंप्टीशन चलता रहा। इसके चलते हाईवे पर दूसरे कांवड़ियों के लिए काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आई। रोक के बाद भी कांवड़ियों की लेन में बस और कार का आवागमन जारी रहा। संवाद