फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 10वीं और 12वीं के मेेधावी हुए सम्मानित

Fri, 19 May 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सत्यब्रत शर्मा जनक दुलारी शिशु मंदिरइंटर कॉलेज भुजैनी में छात्राओ को अतिथि ने सम्मानित किया।संव
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं में बेहतर स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उदयराज तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के संचालक नित्यानंद तिवारी ने कहा कि कठिन परिश्रम से मुकाम पाया जा सकता है। उदयराज तिवारी ने बच्चों को पदक व माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बेटियों के ऊपर दो कुल का भार होता है। पढ़ेगी लिखेगी तो कुल का नाम ऊंचा होगा। हाईस्कूल में प्रीती यादव पुत्री रामकुमार यादव ने विद्यालय में प्रथम स्थान, सारिका पांडेय पुत्री अरुण कुमार पांडेय को द्वितीय, रुची पुत्री राज मंगल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
इसी तरह से इंटरमीडिएट में मानसी पुत्री सतेंद्र प्रथम, रिया चौधरी पुत्री राजेश चौधरी को द्वितीय तथा पूजा चौधरी को तृतीय स्थान मिला है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीन तिवारी ने कहा कि बच्चों के परिश्रम का फल है। आज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अच्छा अंक अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अमरनाथ पांडेय, विनोद चंद तिवारी, धर्मात्मा तिवारी, काशीनाथ तिवारी, अनूप, मनीष चौधरी, इंद्रनाथ, प्रदीप आर्य, शिवानंद तिवारी, पूनम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें