फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बड़ी बहन से हैवानियत, छोटी का वीडियो वायरल करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दस हजार के इनामी आरोपी को  जेल ​भिजवाया।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बड़ी बहन से हैवानियत करने और छोटी बहन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी दस हजार रुपये के इनामी को रविवार को कोतवाली पुलिस ने भुजैनी तिराहे से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को गांव का युवक प्रेम जाल में फंसाकर हैवानियत करता रहा। कई बार अलग-अलग जगहों पर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाया। मना करने पर जहां किशोरी मिल जाती थी, रास्ते में घेर कर छेड़खानी करता रहा। विरोध करने पर धमकी देता था। बाद में पीड़िता की छोटी बहन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। परेशाान होकर पीड़ित किशोरी ने आठ अगस्त 2023 को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया था। इसके साथ ही 82 सीआरपीसी के तहत आरोपी के घर नोटिस चस्पा कराया और डुग्गी मुनादी कराया गया। बावजूद इसके आरोपी न तो पकड़ में आ रहा था और न ही कोर्ट में हाजिर हो रहा था। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने 28 सितंबर 2023 को आरोपी के ऊपर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया। सूचना के आधार पर फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को भुजैनी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पकडे़ गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें