पौली के भोतहा में मगरमच्छ पकड़ते ग्रामीण -स्रोत ग्रामीण
रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के भोतहा गांव के समीप सरयू नदी के महातटबंध के दक्षिण गांव के कुछ युवक शुक्रवार को मछली पकड़ने गए थे। जैसे ही युवकों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया। जाल में करीब छह फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। यह देख युवक सहम गए। शोर मचाने पर माझा क्षेत्र के तमाम ग्रामीण जुट गए। उसके बाद रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने मगरमच्छ को पुनः नदी में छोड़ दिया। संवाद