संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 20 आरोपियों के खिलाफ पुरस्कार घोषित किया। पुरस्कार घोषित आरोपी गोवध, गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म, धोखाधड़ी आदि आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे है।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गोवध, गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म, धोखाधड़ी आदि संगीन आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है। ये सभी अपराधी आपराधिक गतिविधियों में अलग-अलग प्रकरणों में शामिल है। इनमें कोतवाली खलीलाबाद के चार अभियुक्त, दुधारा के सात अभियुक्त, महुली के चार अभियुक्त, बखिरा का एक अभियुक्त, बेलहरकला के तीन अभियुक्त व धर्मसिंहवा का एक अभियुक्त शामिल है।
एसपी ने बताया कि महादेवा महुली निवासी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बदरुदुजा पर 10,000 रुपये, खम्हौरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर दीपक, मोहम्मद हासिम निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, सज्जन भारती निवासी मेहरावा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी है।
तीनों पर 10000-10000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अजेय, विजेय, लट्टू निवासी चाईकला दुधारा सीएस एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम के आरोपी है। तीनों पर 15000-15000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इसी तरह सेराज अहमद, मोहम्मद सलीम निवासी बाघनगर दुधारा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी है। इन पर 25,000-25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।
नेहाल निवासी सालेहपुर दुधारा गैगस्टर एक्ट का वांछित है। इसके ऊपर 25,000 रुपये का पुरस्कार हुआ है। अकरामुल्लाह निवासी भरवलिया बूधन दुधारा भी गैंगस्टर एक्ट का वांछित है। इसके ऊपर भी 25,000रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। शिवकमल उर्फ शेरू निवासी पीड़िया बाजार महुली आर्म्स एक्ट का वांछित है। इसके ऊपर 10,000 रुपये का इनाम हुआ है। राशिद निवासी छितही महुली जालसाजी के मामले में फरार है। इसके ऊपर 25,000 रुपये का पुरस्कार हुआ है।
किशन चौरान उर्फ जयकिशन निवासी रामपुर बेलघाट जनपद गोरखपुर ,राहुल चौहान निवासी पुरनहा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे हैं। दोनों के ऊपर 20,000-20,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पंकज निषाद निवासी झुगिया थाना बखिरा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहा है। इसके ऊपर 25,000 रुपये का पुरस्कार हुआ है। सोनू लोध निवासी बरडाड़ थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। इसके ऊपर 10,000 रुपये का इनाम हुआ है।
सद्दाम हुसैन, जावेद निवासी बंजरिया थाना बखिरा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी हैं। इनके ऊपर 10,000-10,000 रुपये का इनाम घोषित हुआ है। अजय उर्फ अजाऊ निवासी अमरहा थाना धर्मसिंहवा सीएस एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित है। इसके ऊपर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।
एसपी ने कहा कि इन अपराधियों के संबंध में जो कोई व्यक्ति पुलिस को सूचना देगा या पकड़वाने में पुलिस का सहयोग करेगा, उसको नकद राशि पुरस्कार प्रदान किया जाएग। इसके साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।