फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नौ इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी बनी पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुरस्कार घोषित नौ अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है, जबकि इनकी गिरफ्तारी के लिए थानों की पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी लगी हुई है। इसके बावजूद इन्हें पकड़ना तो दूर पुलिस इनका सुराग तक नहीं लगा पा रही है। अलबत्ता पुलिस अब इन्हें कोर्ट से भगोड़ा घोषित कराने की प्रक्रिया अमल में लाएगी।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज क्षेत्र के खैरटिया निवासी रूस्तम अंसारी उर्फ हवलदार और मुश्ताक अंसारी उर्फ नीरे हुसैन के खिलाफ मेंहदावल थाने में सीएस एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। यह दोनों आरोपी 24 मार्च 2022 से वांछित चल रहे हैं, लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पा रही है। एसपी की ओर से दो जनवरी 2023 को दोनों के ऊपर 10,000- 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। दुधारा क्षेत्र के उपधी निवासी अय्यूब और गजौली निवासी मेहताब आलम के खिलाफ कोतवाली में जालसाजी, गबन और षडयंत्र का केस दर्ज है। यह दोनों आरोपी चार दिसंबर 2020 से वांछित चल रहे हैं। एसपी ने छह मार्च 2023 को इन दोनों के खिलाफ 15,000- 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
जौनपुर जिले के सरपतहा क्षेत्र के सुल्तानपुर घुघली निवासी रोहित यादव के खिलाफ कोतवाली में सीएस एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज है। यह आरोपी पांच फरवरी 2022 से वांछित चल रहा है। एसपी ने इसके खिलाफ छह मार्च 2023 को 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। बखिरा क्षेत्र के कस्बा बखिरा का निवासी निलेश के खिलाफ बखिरा थाने में किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने, घर में घुसकर मारने-पीटने का केस दर्ज हुआ था। यह आरोपी पांच दिसंबर 2022 से फरार है। एसपी ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 23 मार्च 2023 को 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के लेडुआ- महुआ निवासी मुस्तफा के खिलाफ बेलहर थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हुआ था। यह आरोपी 26 दिसंबर 2022 से वांछित है। एसपी ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 23 मार्च 2023 को 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के भैसहिया निवासी रुबीना और सफात अली उर्फ लल्लन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। दुधारा से यह दोनों चार अगस्त 2022 से वांछित हैं। एसपी की ओर से इनकी गिरफ्तारी के लिए 10,000- 10,000 रुपये का इनाम घोषित है।
-
पुरस्कार घोषित इन नौ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आमजन से अपील है कि फरार चल रहे इनामी अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचना दें और पकड़वाने में पुलिस की मदद करें। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा और इनाम राशि सूचना देने वाले को दी जाएगी। फरार चल रहे पुरस्कार घोषित अपराधियों को कोर्ट से भगोड़ा घोषित कराए जाने की कार्रवाई जल्द ही प्रस्तावित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें