हैंसर। क्षेत्र के चपरापूर्वी गांव में शनिवार की शाम करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। चपरापूर्वी गांव निवासी गिरजाशंकर (34) पुत्र लंगण के पड़ोस में मकान की छत लग रही थी। गिरजाशंकर निर्माण में सहयोग करने गया था। बताया जाता है कि जब छत के ऊपर सरिया उठाकर गिरजाशंकर मिस्त्री को देने चला तो सरिया बगल से गए हाई वोल्टेज तार को छू गई।
गिरजाशंकर विद्युत के चपेट में आकर गिर पड़ा। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी मलौली पहुंचाए जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गिरजाशंकर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।