मिस्डकॉल से शुरू हुई बातचीत के बाद एक शख्स दसवीं कक्षा की इस छात्रा को भगाकर बहन के घर ले आया। रविवार को जैसे ही पत्नी को भनक लगी, उसने सूचना देकर पुलिस बुलाकर दोनों को पकड़वा दिया। छात्रा का आरोप था कि युवक उसे बरगला कर साथ लाया और उसके साथ रेप किया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपनी बहन के घर से पकड़े गए सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पत्नी अधिक समय तक मायके में ही रहती है। उसके पास दो बच्चे भी है। पत्नी की रुसवाई से वह परेशान था। एक प्राइवेट कंपनी में वह नौकरी भी करता है। तीन महीने पहले मिस्डकॉल से बातचीत आजमगढ़ की रहने वाली दसवीं की छात्रा से शुरू हुई। उसके बाद उसने पांच दिन पूर्व उसे बुलाया और वहीं से साथ दोनों गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। फिर प्रेमिका छात्रा को लेकर कोतवाली क्षेत्र में अपनी बहन के घर पहुंचा। किसी ने इसकी जानकारी उसकी पत्नी को दे दिया। पत्नी अपने मायके वालों के साथ उसके बहन के घर पहुंच गए।
जहां से पुलिस उसे प्रेमिका के साथ पकड़ कर कोतवाली लाई। बार-बार छात्रा से बचाव करने की गुहार लगा रहा था। जबकि छात्रा का आरोप था कि उसके गांव के एक युवक से इसका पहले से संपर्क था। धोखे से शख्स सहेली के बहाने उसे लेकर अपनी बहन के घर पहुंच गया, जहां उसके साथ रेप भी किया। वहीं युवक की पत्नी अपने पति के चरित्र पर उंगली उठा रही थी। सास,ससुर और पति की प्रताड़ना की वजह से ही मायके में बच्चों के साथ गुजारा करने की दुहाई दे रही थी। एसआई अवधेश पांडेय ने बताया कि छात्रा को बहला फुसला कर भगाने के मामले में आजमगढ़ के बरदह थाने में मुकदमा दर्ज है। वहां की पुलिस और छात्रा के घरवालों को सूचना दे दी गई है।