मंसाछापर पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर नंदलाल छपरा चौराहे पर शनिवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की। दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों से 25 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी हुए हैं। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के जोगीछपरा गांव के निवासी छोटे चौहान नंदलाल छपरा चौराहे पर चाय की दुकान है। शनिवार की देर रात चोरों ने उनकी दुकान के पीछे के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे 18 हजार रुपये नकद चुरा लिए। लालपहाड़ी खरवार की पान की गुमटी से छह हजार रुपये और अन्य सामान चुरा लिया।