फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे सवर्ण सेना के दो लोग हिरासत में

Thu, 28 Jun 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीएम को काला झंडा दिखाने के लिए हिरासत में लिए गए राष्ट्रीय स्वर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिहरपुर(संतकबीरनगर)। मगहर में पीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे राष्ट्रीय सवर्ण सेना के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस लाइन ले जाकर पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभयदेव शुक्ल व जिलाध्यक्ष बाबुल श्रीवास्तव आरक्षण के विरोध में पीएम को काला झंडा दिखाने की फिराक में थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने बाईपास के समीप उन्हें हिरासत में ले लिया।

अभयदेव शुक्ल ने बताया कि वे केंद्र सरकार के आरक्षण की नीतियों से आहत हैं। आरक्षण की वजह से प्रतिभाएं आत्महत्या करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाला आरक्षण की आड़ में 90 फीसदी अंक पाने वाले बच्चे को मात दे रहा है।
विज्ञापन


या तो आरक्षण जैसी बुराई देश से समाप्त हो या आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था हो। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वर्ण सेना के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।    
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें