फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन नेता के बेटे को पीटा

Wed, 13 Dec 2017 11:53 PM IST
संतकबीरनगर ब्यूरो
विज्ञापन
crime scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चुनावी रंजिश में ट्रेड यूनियन नेता के बेटे को घर में घुस कर मंगलवार को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में तीन सगे भाइयों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुरानी तहसील दक्षिणी मोहल्ला निवासी ट्रेड यूनियन के नेता शिवकुमार गुप्ता का आरोप है कि उनकी पत्नी हरजीत कौर उचित दर विक्रेता है। मंगलवार को कोटे की दुकान से राशन का वितरण किया जा रहा था। उपभोक्ताओं का राशन कार्ड जमा कर उनका बेटा इंद्रपाल कार्डों का मिलान कर रहा था, जबकि वह रजिस्टर में नाम दर्ज कर रहे थे। उनके दुकान और घर पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी थी। उसी दौरान चुनावी रंजिश को लेकर मोहल्ले के निकट के रहने वाले रामानंद यादव ,शिवाकांत यादव व रमाकांत यादव पुत्रगण चंद्रभान यादव उसके घर में लाठी, डंडा लेकर घुस गए। आरोप है कि लोग उसकी बेटे इंद्रपाल की जमकर पिटाई करने लगे।

 आरोप है कि नगरीय चुनाव में रमाकांत सदस्य पद पर चुनाव लड़े थे और उनके परिवार ने वोट नहीं दिया था। उसी वजह से उक्त लोग रंजिश रखते है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रामानंद यादव, शिवाकांत यादव समेत अन्य पर घर में घुस कर मारने-पीटने,जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें