फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव के सात घरों में चोरी हुई

Sat, 14 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा  क्षेत्र के पारा हरगोविंद गांव में शुक्रवार की रात चोरो ने नकब लगाकर जहां एक घर से नकदी समेत लाखो का सामान उड़ा दिया वहीं छह घरों से मोबाइल लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

पीड़ितों ने घटना की सूचना थाने पर दे दी है।
राम तेज चौहान ने बताया कि उनके घर में चोरों ने नकब लगाकर 15 हजार रुपये नकद , सोने व चांदी का जेवर तथा मोबाइल व घड़ी उठा ले गए। डॉक्टर बंगाली ने बताया कि चोर उनका 5 हजार रुपये व मोबाइल कपड़ा उठा ले गए। इसी तरह अयोध्या प्रसाद, चंद्रभान, रमेश चौहान , राम सागर की मोबाइल चोर उठा ले गए।
पीड़ितों ने आगे बताया कि यह घटना उस समय घटी जब लोग लक्ष्मी पूजा में शामिल होने के बाद अपने घर आए और गहरी नींद में सो गए। थानाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने बताया कि इस तरह की घटना संज्ञान में नही है। जांच कराया जाएगा घटना सत्य पाई गई तो केस दर्ज करके हर हाल में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें