फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की कुंडी से लटका मिला पत्रकार का शव  

Tue, 03 Jan 2017 11:20 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
कांशीराम शहरी आवास के एक कमरे में मंगलवार की देर शाम एक पत्रकार का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। शव के पास ही सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन


कांशीराम शहरी आवास के ब्लॉक नंबर 57 के कमरा नंबर 668 में किराए पर रहने वाले 30 वर्षीय पत्रकार राहुल श्रीवास्तव पुत्र दिनेश श्रीवास्तव की लाश छत की कुंडी से लटकती मिली। पुलिस को उसके पास जो आधार कार्ड मिला है, उसमें थाणे (महाराष्ट्र) का पता लिखा है। सूचना पर पत्रकार की पत्नी डॉक्टर नम्रता श्रीवास्तव भी पहुंच गई थी, लेकिन वह घटना की वजह पुलिस को नहीं बता पाने की स्थिति में थी। 

औद्योगिक नगर चौकी इंचार्ज मोहम्मद असलम ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पत्रकार राहुल श्रीवास्तव आजमगढ़ के निवासी हैं और पहले महाराष्ट्र में रहते थे। कुछ साल पहले यहां आए थे। कुछ समय से पत्नी साढ़े तीन साल की बेटी के साथ शहर में दूसरी जगह रह रहीं थी। मौके पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कहा गया है कि ‘मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।
विज्ञापन


मैं इस वक्त एक मानसिक बीमारी डिप्रेशन का शिकार हूं, मेरी पूरी फैमिली और ससुराल की पूरी फैमिली, पत्नी व बच्ची से माफी मांग रहा हूं। मै उनके लायक नहीं बन पाया। आप सभी लोग खुश रहो, यहीं दुआ है मेरी’ धन्यवाद! कोतवाल कमला यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें