फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकाला गया किशोर का शव 

Mon, 01 Aug 2016 12:21 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
रविवार को नावन कला गांव के कब्रिस्तान की कब्र से किशोर का शव निकलवाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा पुलिस ने छह दिन बाद रविवार को नावन कला गांव के कब्रिस्तान की कब्र से किशोर का शव निकलवाया। जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार के आदेश पर यह कार्रवाई नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन


कटया गांव निवासी जियाउलहक के अनुसार उसकी बहन की शादी बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के कर्री गांव निवासी अलीकमर के साथ हुई है। उसका 14 वर्षीय भांजा खालिद ननिहाल में ही रह रहा था। 25 जुलाई की सुबह खालिद गांव में दूध लेने जा रहा था और उसी दौरान ट्रैक्टर के चपेट में आकर घायल हो गया था। पहले लोग उसे सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र मलौली में ले गए। बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती देखकर सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 

अभी घ्‍ार वाले उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे। इसी बीच खालिद ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद खालिद का शव नावन कला गांव के कब्रिस्तान में लाकर दफना दिया गया था। शनिवार शाम गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से हादसा होने की तहरीर थाने पर दी गई।
विज्ञापन


एसओ एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार आर के पांडेय की मौजूदगी में कब्र खुदवा कर शव को बाहर निकलवा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें