फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने धनघटा थाने का घेराव किया

Fri, 28 Apr 2017 11:40 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
अपनी मांग को लेकर धनघटा थाने पर पहुंचे शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौली क्षेत्र के बीईओ पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को धनघटा थाने का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करके शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं। वह बीआरसी के सह समन्यवक पर फर्जी केस दर्ज कराना चाहते है। जबकि समन्यवक राजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ उन्होंने दुर्व्यवहार किया है। एसओ की नामौजूदगी में जब हेडकांस्टेबल निष्पक्ष कार्रवाई का आश्ववासन दिया तब शिक्षक लौटे।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह का कहना था कि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद द्वारा शिक्षको का उत्पीड़न चरम पर है। धनादोहन के लिए आए दिन बिना कारण बताए अनेक शिक्षकों का बेतन बाधित या कटवा दे रहे हैं। जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है। 
बीआरसी समन्यवक राजेन्द्र प्रसाद यादव से धोखे में सादे चेक पर हस्ताक्षर कराकर ले लिए।

समन्यवक जब उनसे चेक वापस मांगा तो 100 नंबर पर फोन करके पुलिस बुला ली और थाने पर तहरीर देकर समन्यवक के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराने की मांग की। शिक्षकों ने बैठक करके तय किया है कि यदि राजेन्द्र प्रसाद यादव के केस दर्ज हुआ तो क्षेत्र के समस्त शिक्षक विद्यालय बंद करके धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगें।
विज्ञापन


एसओ शहाबुददीन ने बताया कि इस प्रकरण की जांच चौकी इंचार्ज पौली कर रहे है। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उदयप्रताप यादव, गौरव कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, मुबारक अली, अभय दीक्षित, मेराज, बीरबहादुर, केशरी पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें