पौली क्षेत्र के गोविन्दगंज बाजार में स्थित महाविद्यालय पर प्रवेश पत्र के नाम पर पैसा मांगे जाने पर हंगामा कर रहे छात्रों से बात करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
रोसया। रोसया स्थित महाविद्यालय में प्रवेश पत्र के नाम पर रुपये मांगने पर छात्र भड़क उठे। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्रवेश पत्र का वितरण कराया।
महाविद्यालय पर प्रवेश पत्र लेने गए छात्रों का आरोप था कि प्रवेश पत्र देने के लिए उनसे एक-एक हजार रुपये मांगे जा रहे थे। रुपया न देने वाले छात्रों प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा था। उसके बाद छात्र एक जुट हुए और हंगामा करने लगे। छात्रों ने रुपये की लेने की वीडियो क्लीप भी बना ली। इसे डीएम को भी भेज दिया।
डीएम ने डीआईओएस को मौके पर भेजा। उसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बैठ कर प्रवेश पत्र का वितरण कराया। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।