फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की युवती से संतकबीरनगर में दुष्कर्म

Thu, 21 Jun 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र की युवती से बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के दलेलगंज गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई की और कपड़े भी फाड़ दिए। पर, युवती ने भी हिम्मत नहीं हारी और युवक से भिड़ गई। वारदात के बाद आरोपी युवती को धमकाते हुए मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


रात में युवती मदद के लिए गुहार लगाती रही पर कोई नहीं पहुंचा। किसी तरह भोर में वहां से भागी और गांव वालों से मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने उसे पहनने के लिए कपड़े दिए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर डायल 100 की टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। रात में गांव में आई बारात की वजह से आरोपी युवक की पहचान करनी मुश्किल हो रही थी। फिर भी पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया।

20 वर्षीय पीड़ित युवती का आरोप है कि बुधवार को दिन में उसकी तबीयत खराब हुई तो घर के लोगों ने उसे पास के चौराहे पर इलाज कराने भेज दिया। युवती दवा करा कर वापस घर लौटी तो फिर उसके पेट में दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन


उसके बाद घर वालों की डांट पर शाम चार बजे के करीब युवती नाराज होकर घर से निकल गई और भटककर रात आठ बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के दलेलगंज पहुंच गई। यहां दलेलगंज के युवक जितेंद्र से उसकी मुलाकात हुई। उसने युवती को अकेला देख बातचीत करके घनिष्ठता बढ़ाई। फिर उसे भरोसे में लेकर अपने घर ले आया। युवती को घर पर भोजन कराया और सोने के लिए घर से दूर छप्पर में भेज दिया। 

आरोप है कि युवक रात में युवती के पास पहुंचा। उसे जबरन खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को मारा-पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

रात होने की वजह से युवती मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंचा। भोर में युवती गांव में पहुंची तो कुछ लोग जुट गए। उसने आपबीती कह सुनाई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। डायल 100 की टीम के साथ ही कोतवाल सुधीर सिंह और एसएसआई भाग्यवती पांडेय भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस युवती को कोतवाली लाई। पुलिस को युवती ने घटना की जानकारी दी। 

कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि दलेलगंज निवासी आरोपी जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। युवती के फटे कपड़े भी खेत से बरामद हुए हैं। पीड़िता के परिजन भी सूचना के बाद कोतवाली पहुंच गए। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें