लोहरैया कूरी मार्ग पर हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
हैंसर। मंगलवार को धनघटा क्षेत्र के संठी गांव के पास हुए हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत की घटना से गांव वाले नाराज हो गए। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने देर शाम थाने का पहले घेराव किया,फिर उमरिया-धनघटा मार्ग को जाम कर दिया।
रास्ता को खाली कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब पुलिस ने आरोपी चालक को जल्द पकडने का आश्वासन दिया, तब करीब एक घंटे बाद ग्रामीण रास्ता खाली किए।
गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के सिसवा बाबू गांव निवासी अजय कुमार पुत्र देवप्रसाद की मंगलवार दोपहर मे संठी के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई।
अजय के पिता ने इस मामले में संठी के पास स्थित बाबा मार्का ईट भट्ठा के ट्रैक्टर और चालक के विरुद्व नामजद दुर्घटना का केस दर्ज कराया। गांव वालों का आरोप हैं कि लोहरैया पुलिस चौकी के इंचार्ज के सामने ही हादसा करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को ले जाया गया।
पुलिस की ओर से बताया गया कि औराडाड़ में स्थित हीरा ईट भटठा की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर थाने लाई जा रही हैं,ऐसी सूचना सरासर गलत हैं। इसी बात को लेकर गांव के लोग थाने पर पहुंच गए और उमरिया- धनघटा मार्ग को करीब एक घंटे जाम कर दिया।
पुलिस के काफी समझाने के बाद साढ़े छह बजे शाम को रास्ता खाली हुआ,तब जाकर राहगीरों को राहत मिली। एसओं प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के साथ ट्रैक्टर ट्राली को पकड लिया गया हैं। गांव के लोगो में गलतफहमी हो गई थी।