फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कुआनों से बरामद किया विवाहिता का शव

Tue, 15 May 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनघटा के कुआनों नदी में मिली लाश की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। चार दिन पूर्व क्षेत्र के सिंगराखोर गांव में दहेज के लिए  विवाहिता की हुई हत्या के मामले में आरोपी पति और ससुर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने विवाहिता के शव को कुआनों नदी में फेंके जाने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुआनों नदी से विवाहिता का शव ढूंढवा कर बाहर निकलवाया। सूचना के बाद नायब तहसीलदार और सीओ भी मौके पर पहुंच गए।  एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को सिंगराखोर गांव निवासी विवाहिता रोहिणी देवी पत्नी श्रवण कुमार तिवारी की संदिग्ध हाल में जलने से हुई मौत के मामले में पति समेत नौ लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था।

रोहिणी की माता शीला देवी पत्नी रामसमुझ दुबे निवासी बुधनापार थाना सिकरीगंज जिला गोरखपुर ने बेटी को दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। तभी से आरोपियों को पकडने और विवाहिता रोहिणी के शव को बरामद करने के प्रयास में पुलिस जुटी थी।
विज्ञापन


सोमवार को आरोपी पति और ससुर को पकड़ा गया। दोनो आरोपियों ने बताया कि रोहिणी के शव को कुआनों नदी में गांव के पास ही फेंक दिए है। आरोपियों की निशानदेही पर विवाहिता का शव नदी से बरामद किया। शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें