फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर बदमाश

Fri, 15 Jun 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह ने अपराधी को पकड़ कर जेल भेजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वाट टीम ने गुरुवार रात बखिरा-बांसी मार्ग पर अमथरी नहर पुलिया के निकट से एक अपराधी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, दो किलोग्राम गांजा और चोरी की बाइक बरामद हुई। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ संतकबीरनगर, गोरखपुर और महराजगंज के विभिन्न थानों में 24 मुकदमें दर्ज हैं। 
विज्ञापन

   स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बखिरा थाने में तैनात हेडकांस्टेबल विजय प्रताप सिंह और कांस्टेबल संजय तिवारी के साथ बखिरा क्षेत्र में गुरुवार रात भ्रमण कर रहा था। सूचना मिली कि एक बदमाश बिना नंबर की बाइक से बांसी की तरफ से लोहरसन की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर अमथरी नहर पुलिया के पास बाइक से गुजरे बदमाश को रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई और घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश की पहचान अकबर अली पुत्र नवी बंजारा निवासी दुर्गजोत बखिरा के रूप में हुई। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, खोखा, दो किलोग्राम गांजा और चोरी की बाइक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी अकबर अली ने बताया कि बरामद बाइक को उसने देवरिया शहर से दो साल पहले चोरी किया था। उसने बताया कि छह वर्ष पहले वह जेल से जमानत पर छूटा था। उसके बाद नेपाल के तौलियहवा में शरण लिए था। इसके खिलाफ एक दर्जन मामलों में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है। महराजगंज जिले के सौनौली क्षेत्र में वर्ष 2012 में पड़ी डकैती के मामले में आरोपी बनाए गए अकबर अली के खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी है। इसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी, एनडीपीएस और गैगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओ  में संतकबीरनगर, गोरखपुर और महराजगंज में करीब 24 मुकदमें दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें