फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में वृद्ध की मौत

Fri, 18 May 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरगंज के पास शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी पत्नी और नाती घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार युवक को भी चोटें आईं, लेकिन वह बाइक लेकर भाग निकला। पति की मौत से वृद्धा सहम गई। बाइक चला रहे बेटी के बेटे की सूचना पर परिजन और  रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए।  
विज्ञापन


दुधारा क्षेत्र के चाईखुर्द गांव निवासी 21 वर्षीय धर्मेंद्र मौर्या पुत्र रामकैलाश ने बताया कि उसके नाना 70 वर्षीय परशुराम और नानी बासमती उसके घर पर ही रहते हैं। नाना मेंहदावल क्षेत्र के कुड़वा गांव के निवासी थे। उसकी मां मालती देवी नाना की इकलौती संतान है।

इसी वजह से नाना ने मां को ही अपनी संपत्ति देकर साथ में उसके घर चाईखुर्द में नानी के साथ आकर रहते थे। शुक्रवार को नाना ने अपने ससुराल कोतवाली क्षेत्र के दरुआ गांव जाने की इच्छा जाहिर की। उसके बाद वह बाइक से लेकर नाना-नानी को दरुआ गांव जा रहा था।
विज्ञापन


धर्मेंद्र बाइक चला रहा था और नाना बीच में और उसके बाद नानी बैठी थी। जैसे ही लोग हाईवे पर मीरगंज के पास पहुंचे। दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक लेकर तीनों लोग गिर गए। नाना को गंभीर चोटें आईं। जबकि नानी को मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए।

घायल नाना को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नाना की मौत के बाद नानी बासमती बदहवाश हो गईं। मालती देवी वृद्ध पिता की मौत से गमगीन थी। धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पिता राम कैलाश रोजगार के सिलसिले में दिल्ली गए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें