फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान सहायक की मौत 

Sat, 13 May 2017 11:55 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : SELF
विज्ञापन
खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बेलहसा के पास शनिवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किसान सहायक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

बस्ती जिले के मुंडेरवा  क्षेत्र के लोहडार गांव निवासी 40 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र स्वर्गीय रामनाथ कृषि विभाग में प्राविधिक किसान सहायक के पद पर मेंहदावल ब्लॉक में कार्यरत थे।

वह बाइक से ड्यूटी पर मेंहदावल जा रहे थे। अभी बखिरा क्षेत्र मेें बलेहसा गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर जुटे लोग किसान सहायक को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, चालक ट्रक को हरदी नहर के निकट खड़ा करके भाग गया। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने  परिजनों को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि अरविंद कुमार मेंहदावल में प्राविधिक किसान सहायक पद पर कार्यरत थे। उनकी हादसे में मौत हो गई। किसान सहायक के पास तीन बेटे है। जिसमें बड़ा बेटा हाईस्कूल की परीक्षा दिया है। खबर पर उनके साथ विभाग के तमाम लोग पहुंच गए। बाद में पीड़ित के घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसान सहायक के घर वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें