फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने असलहा सटा कर मैकेनिक को लूटा

Thu, 01 Feb 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बेलहसा गांव स्थित बगीचे के निकट बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर मैकेनिक से 4500 नगदी, मोबाइल, हेलमेट लूट लिया। घटना से पीड़ित कुछ देर तक अवाक रहा फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

कोतवाली क्षेत्र के चकदही गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र रंजीत ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सर्विस मैकेनिक पद पर करते हैं। बुधवार की रात वह बाइक से अकेले मेंहदावल से घर वापस लौट रहे थे। बखिरा क्षेत्र के बेलहसा गांव के बागीचे के पास पहुंचे ही थे।
विज्ञापन


उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने गाली देते हुए उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर 4700 रुपये, कागजात, मोबाइल फोन, हेलमेट, तीन अदद पांच केवीए का स्टेबलाइजर लूट लिए। उनकी बाइक की चाबी को झाड़ी में फेंक कर धमकी देते भाग निकले।

गुुरुवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि घटना की सूचना समय से नहीं मिली। वैसे प्रथम दृष्ट्या जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वैसे मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 दो माह में बेलहसा बाग में हुई दूसरी लूट की घटना 
बखिरा। क्षेत्र के बेलहसा बाग के निकट दो माह भीतर लूट की यह दूसरी घटना हैं। बेलहसा बाग के निकट खलीलाबाद से बखिरा एक बाइक से लौट रहे दो मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के साथ लूट की घटना हुई थी। बुधवार की रात फिर मैकेनिक को बदमाशों ने लूट लिया। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों ने इस जगह पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें