फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या कर शव छिपाया

Sun, 17 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 दो दिन पूर्व क्षेत्र के नावनजोत उर्फ गरागरवीर गांव निवासी गायब मासूम की लाश रविवार को उसके घर के पास उपले के ढेर के नीचे मिली। सूचना पर गांव वालों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने गोरखपुर से डाग स्क्वॉड की टीम बुलाई। खोजी कुत्ता पड़ोस की रहने वाली एक महिला के घर पहुंच कर रुक गया। पुलिस ने पड़ोसी महिला और उसके मायके के रहने वाले एक युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।  
विज्ञापन

पीड़ित रामसिधारे पुत्र लालमन का आरोप था  कि उसका इकलौता छह वर्षिय बेटा शुभम शुक्रवार की शाम को खेलने के लिए घर से बाहर निकला और तभी से घर लौटा नहीं। गायब बेटे की तलाश कर रहा था। रविवार की सुबह पड़ोस के रहने वाले किशुनदेव उर्फ साधू यादव की बेटी अपने घर के बगल में उपला लेने गई। तभी वह उपले के नीचे दबे शव को देख कर शोर मचाई। उसके बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और वह भी वहां पहुंचा तो बेटे शुभम की लाश देख कर सहम गए। पीड़ित का आरोप था कि पड़ोसी रामप्रीत यादव की पत्नी निर्मला यादव से उसके मायके छपरामगर्बी के रहने वाला बबलू उर्फ रमाकांत से नजदीकी संबंध था। वर्ष 2014 में दोनों को एक साथ गांव वालों ने पकड़ा गया था।
उसने भी घटना का विरोध जताया था। तभी से दोनों  उसके परिवार से रंजिश रखते है। उसी रंजिश को लेकर दोनों लोग मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी और शव को उपला के नीचे छुपा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी शैलेश कुमार पंाडेय, एएसपी अशोक वर्मा, सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव, एसओ आर डी मौर्य, महुली एसओ संतोष तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। गोरखपुर से डाग स्क्वायड टीम बुलाई गई। खोजी कुत्ता जिस जगह पर लाश रखी गई थी वहां से चलकर आरोपी महिला निर्मला के घर में घुस गया।
विज्ञापन

एसओ आरडी मौर्य ने बताया कि रामसिधारे की तहरीर पर आरोपी निर्मला देवी पत्नी रामप्रीत निवासी नावनजोत गरागरबीर तथा बबलू उर्फ रमाकांत पुत्र मनबोध निवासी छपरामगर्बी के खिलाफ हत्या करके लाश को छिपाने का केस दर्ज कर लिया गया। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता ने पड़ोस की महिला निर्मला और उसके मायके के रहने वाले बबलू उर्फ रमाकांत पर हत्या करने का आरोप मढ़ा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। आरोपी बनाए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए है।
विज्ञापन

             
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें