फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे के सामने ही बदमाशों ने प्रधान को दाग दी गोली

Sun, 24 Dec 2017 11:33 PM IST
संतकबीर नगर (ब्यूूूराो)
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
धनघटा। बिडहर घाट के सरयू नदी में स्नान करते जाते दौरान पत्नी और बेटे के सामने ही बदमाशों ने प्रधान रामचरित्र चौहान की कनपटी में गोली उतार दी। मौके पर ही प्रधान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मां- बेटे दहशत में आ गए। बाद में पत्नी शव से लिपट कर बिलख रही थी। यह घटना मां और बेटे के दिमाग में समा गया है ,जिसे वह पूरी जिंदगी नहीं भुला पाएंगे। मुंडेरवा क्षेत्र के चुनवामहरैयी गांव निवासी रामबचन ने रोते हुए बताया कि उसके माता- पिता हमेशा साथ ही सरयू नदी में स्नान करने जाते थे। इस बार वह भी उनके साथ जाने को तैयार हुआ था। घटना के समय वह अपने पिता की बाइक से चंद कदम पीछे चल रहा था, लेकिन भीषण कोहरे के कारण उसे आगे की परिस्थितियों का अंदाजा नही हो पाया। गोली चलने और मां के चिल्लाने की आवाज पर जब वह आगे पहुंचा तो घटना देख उसके पांव तले से जमीन ही खिसक गई। पिता को न बचा पाने की टीस उसके सीने में जख्म कर गई है। वहीं पत्नी किसमती बताई कि प्रधान पति रामचरित्र बाइक चला रहे थे और वह पीछे बैठी थी। उन्हे जरा भी एहसास नहीं था कोई पति का कातिल पीछे से बाइक से गुजरेगा और गोली कनपटी में उतार देगा। आंख के सामने ही हत्यारों ने पति को मार डाला और मजबूर हो सिर्फ निहारती रही। यह कहते- कहते गमगीन हो गई। गांव वालों के बीच प्रधान का बढ़ा जनाधार विरोधियों को रास नहीं आ रहा था। जिसकी वजह से दो माह पूर्व ही धमकी दे दिया था। जिसका परिणाम रविवार को सामने आ गया। रामचरित्र चौहान पिछले दो चुनाव में प्रधान पद के लिए अपना भाग्य आजमा चुके थे। दोनों चुनाव में उन्हें पराजय झेलनी पडी थी। वर्ष 2015 के चुनाव में सुरक्षित सीट पर रामचरित्र चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामकेश चौहान को नजदीकी मुकाबले में आठ मतों से हरा कर ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। प्रधान के बेटे रामबचन का आरोप है कि प्रधान बनने के बाद से ही राजनैतिक विरोधियों ने विकास योजनाओं में अडंगेबाजी करना शुरू कर दिया। गांव का कोटा निलंबित कराने के बाद विरोधी प्रधानी के पीछे पड़ गए। दो माह पूर्व आरोपियों ने उससे मिलकर जानमाल की धमकी भी दिया था। पिछले दस वर्षों से पिता सरयू नदी पर प्रत्येक रविवार को स्नान करने जाते हैं। यह जानकारी विरोधियों से लेकर गांव के सभी लोगों को थी। इसी का फायदा उठाकर विरोधियों ने हत्या करने की पूरी प्लानिंग तैयार करके घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें